गाँव के बचपन की यादें – Bachpan Ki Kavita और गाँव की प्यारी यादें

Raju ki ktti



गाँव की गलियाँ, बचपन की मस्ती और दोस्तों की मासूम यादें इस Bachpan Ki Kavita में जीवंत हैं। पढ़ें और खो जाएँ अपने गाँव के सुनहरे बचपन की यादों में।

कट्टी


अरे राजू, अपनी मिट्टी भरने वाली कट्टी किधर गई — बचपन वाली?
वो जो टूटी-फूटी पर हमारी दुनिया थी,
जिसमें भरके मिट्टी, हम पहाड़ बना लेते थे,
और फिर खुद ही उस पर चढ़कर
राजा बन जाते थे!

याद है, तू हमेशा ज़्यादा मिट्टी भरता था,
और मैं जलता था —
कहता था, “देख लेना, मेरी कट्टी सबसे भारी होगी!”
फिर दोनों मिलके होड़ लगाते थे,
कौन सबसे ऊँची मिट्टी की ढेरी बनाएगा।

वो जो प्लास्टिक की थी,
पर सपनों से भारी,
वो जिसके हैंडल पर तेरा नाम लिखा था,
काले स्केच पेन से —
अब ना वो कट्टी दिखती है,
ना वो बचपन की मिट्टी।

अरे राजू,
अब ना हाथों में मिट्टी लगती है,
ना पैर गंदे होते हैं,
अब तो बस फोन के स्क्रीन पर
"खेल" हो रहे हैं।

राजू, अगर कभी मिले वो पुरानी कट्टी,
तो एक बार फिर भर लें मिट्टी —
कम से कम यादें तो ताज़ा हो जाएँगी।

नोट:अगर पसंद आए तो comment लिखें और दोस्तों को शेयर करें 

टिप्पणियाँ

लड़की थोड़ा सिंपल है गाल में डिंपल है

"पढ़िए वकील साहब की मजेदार शायरी कविता एक नए अंदाज में" vakil Saheb ki kavita पढ़ें हिंदी में

👉 डिंपल वाली शायरी 💖 | Dimple Girl Shayari in Hindi

एक खास अंदाज में पढ़ें FUNNY टकला शायरी LINES । जोरदार ठहाके वाली शायरी एक खास अंदाज में

BEST SHOES SHAYRI जूता वाली शायरी PADHE HINDI ME

A से Z नारी श्रृंगार कविता | Beautiful & Romantic Shayari on Nari Beauty

Bachpan-Ki-Kavita दादा जी की बंदूक पढ़ें पचपन की कभी न भूलने वाली मिठास वाली कविता

Romantic Shayari । पालक–मेथी रोमांटिक शायरी | Valentine’s Day Funny Love Shayari Hindi

दिल तो दिल है 💔 | दिल को छू लेने वाला दर्द भरा गाना | सच्चे प्यार की अधूरी कहानी | हिंदी सैड सॉन्ग । Romantic Shayari

Attitude-Kavita । चले आते हैं मुँह उठाकर,और चले जाते हैं सर झुकाकर,

फटाफट सैड शायरी /FATAFAT SHAYRI PADHE IN HINDI