पंछी करे न काम कविता PADHE EK KHAS ANDAAJ ME

BEST PACHHI BIRD IMAGE KAM KARTE HUYE

पंछी करे न काम,


अरे राजू, दादा जी कहा करते थे —
"अजगर करे न चाकरी, 
पंछी करे न काम,
दास मलूका कह गए, 
सबके दाता राम!"

और फिर खुद ताउजी की पेंशन से चलाते थे आराम!

नीम के नीचे बैठ के कहते —
"बेटा चिंता ना कर, सब भगवान के हाथ!"
और तभी मम्मी पीछे से चिल्लाती —
"भगवान नहीं, बिजली का बिल भरने का है आज!"

पर वहीं रमेश काका का लड़का,
जिसे लोग कहते थे “पढ़ाकू बेवकूफ़”,
वो अब सूट-बूट में घूमता है,
और हमारे जैसे 'ग्यानी' देख के कहता है —
"Hi अंकल, how are you?!"

अब दादा जी का अजगर तो अब भी चाकरी नहीं करता,
लेकिन पेट के लिए रोज़ दो रोटी की लाइन में खड़ा रहता।

और पंछी? अरे वो भी अब Swiggy में डिलीवरी करता!
कहते हैं — खाना नहीं, Experience Deliver करते हैं!

राजू, अब हालत ऐसी है कि —
दास मलूका को WhatsApp पर forward तो करते हैं,
पर खुद Job के लिए हर जगह फ़ॉर्म भरते हैं।

राजू, ये नया ज़माना है समझ ले,
आराम से कुछ नहीं मिलता, ये ग़ज़ब जमाना है।
दादा की बातें आदर में रखें,
पर अब काम के बिना खाने को नहीं चखें।

इसलिए अब ‘अजगर’ भी अप्लाई कर रहा फॉर्म,
पंछी सीख रहा MBA का फॉर्म,
राम जी सबके दाता हैं, इसमें शक नहीं,
पर मेहनत करे जो, उसकी किस्मत भी थकी नहीं।

तो सीख यही है, मेरे भोले राजू,
आराम से जीने की जो कहानी है पुरानी,
अब बस Facebook की पोस्टों में सुहानी।
असली बात तो यही है भाई —
"काम करेगा वही, नाम करेगा वही!"

नोट: अगर आपको ये कविता पसंद आई हो तो
कमेंट करें और दोस्तो को शेयर करें , अगर आपको कोई विषय पर कविता बनवानी हो तो वो भी बेझिझक बताएं 
आपका अपना 
_राकेश प्रजापति 




टिप्पणियाँ

लड़की थोड़ा सिंपल है गाल में डिंपल है

"पढ़िए वकील साहब की मजेदार शायरी कविता एक नए अंदाज में" vakil Saheb ki kavita पढ़ें हिंदी में

👉 डिंपल वाली शायरी 💖 | Dimple Girl Shayari in Hindi

एक खास अंदाज में पढ़ें FUNNY टकला शायरी LINES । जोरदार ठहाके वाली शायरी एक खास अंदाज में

BEST SHOES SHAYRI जूता वाली शायरी PADHE HINDI ME

A से Z नारी श्रृंगार कविता | Beautiful & Romantic Shayari on Nari Beauty

Romantic Shayari । पालक–मेथी रोमांटिक शायरी | Valentine’s Day Funny Love Shayari Hindi

Bachpan-Ki-Kavita दादा जी की बंदूक पढ़ें पचपन की कभी न भूलने वाली मिठास वाली कविता

दिल तो दिल है 💔 | दिल को छू लेने वाला दर्द भरा गाना | सच्चे प्यार की अधूरी कहानी | हिंदी सैड सॉन्ग । Romantic Shayari

Attitude-Kavita । चले आते हैं मुँह उठाकर,और चले जाते हैं सर झुकाकर,

फटाफट सैड शायरी /FATAFAT SHAYRI PADHE IN HINDI