इंसान को बेटा चाहिए, लड़की नहीं क्यों? BEST शायरी KAVITA PADHE

CHILDD BIRTH IMAGE


 इंसान को बेटा चाहिए, लड़की नहीं क्यों?"

✍️ – राकेश प्रजापति

हर इंसान को बेटा चाहिए,
लड़की नहीं… क्यों?
क्या बेटी जनम लेने से पहले ही
उसका दोष तय हो जाता है?

माँ की कोख में जब हल्की सी हरकत होती है,
तो कोई कहता है — "शायद लड़का होगा!"
और जब पता चले कि लड़की है…
तो चेहरे सन्न हो जाते हैं,
जैसे मौत की कोई ख़बर आई हो।

कभी उस कोख से पूछो
जिसने बेटी को नौ महीने सहेजा था,
और अब उसी की धड़कनों पर
"अबॉर्शन" का फैसला हो रहा है...

कभी उस माँ से पूछो
जो बेटी का नाम सोचकर
लोरी गुनगुनाती थी रातों को,
और अब तकिए भीगते हैं
उसकी अधूरी लोरियों से।

बेटी — जो बड़ी होकर
अपने बाप का सहारा बनती है,
जो माँ की चुप्पियों को समझती है,
जो भाइयों के झगड़े में भी
घर की शांति बनकर खड़ी रहती है।

फिर भी हर बार यही सवाल —
“लड़की है?”
और उत्तर में गहरी चुप्पी,
जैसे कोई जुर्म हो गया हो।

क्या बेटी वो नहीं,
जो दहेज़ में सपने छोड़ आती है?
जो विदाई के वक़्त
हँसते हुए भी रो जाती है?

बेटा कब माँ-बाप के पाँव धोता है?
पर बेटी…
वो तो आखिरी समय में भी
बुज़ुर्गों के सिरहाने बैठी मिलती है।

तो फिर ये सवाल क्यों?
हर इंसान को बेटा चाहिए,
लड़की नहीं… क्यों?

शायद इसलिए…
क्योंकि इंसान ने अभी
माँ की ममता, बहन की मोहब्बत,
और बेटी की परछाई को
महसूस करना सीखा ही नहीं...

आपका 
राकेश प्रजापति 

पसन्द आए तो शेयर और कमेंट करें 

टिप्पणियाँ

लड़की थोड़ा सिंपल है गाल में डिंपल है

"पढ़िए वकील साहब की मजेदार शायरी कविता एक नए अंदाज में" vakil Saheb ki kavita पढ़ें हिंदी में

👉 डिंपल वाली शायरी 💖 | Dimple Girl Shayari in Hindi

एक खास अंदाज में पढ़ें FUNNY टकला शायरी LINES । जोरदार ठहाके वाली शायरी एक खास अंदाज में

BEST SHOES SHAYRI जूता वाली शायरी PADHE HINDI ME

A से Z नारी श्रृंगार कविता | Beautiful & Romantic Shayari on Nari Beauty

Bachpan-Ki-Kavita दादा जी की बंदूक पढ़ें पचपन की कभी न भूलने वाली मिठास वाली कविता

फटाफट सैड शायरी /FATAFAT SHAYRI PADHE IN HINDI

बोलो कितना पढ़े हो?" – BAHOOT HI MAJEDAAR Funny Shayari | फनी शायरी PADHE HINDI ME

THODA ALAG ANDAAJ ME PADHE SPECIAL KAVITA इंडिया के शहरों के नाम का कमाल KI कविता

Romantic Shayari । पालक–मेथी रोमांटिक शायरी | Valentine’s Day Funny Love Shayari Hindi