बचपन याद करा देने वाली कविता "दादी की सुई-धागे की डिब्बी" पढ़ें । Bachpan ki best kavita हिंदी में



Dadi ki sui धागे ki डिब्बी, box image


-
 
"दादी की सुई-धागे की डिब्बी" 

Bachpan ki best kavita


अरे राजू,
अपने दादी का सुई-धागे की डिब्बी किधर गई?
वो जो बिस्तर के सिरहाने
एक छोटी सी पोटली में रहती थी —
चुपचाप, पर हर ज़रूरत में बोल पड़ती थी।

धागों के बीच उलझा था
घर का हर सदस्य —
कभी बटन जोड़ती,
तो कभी फटी जेबों में
खामोश दुआ टांक देती थी।

उस डिब्बी में
लाल, पीले, नीले धागे थे,
और एक पुराना चश्मा,
जिससे दादी बिना देखे
हर टूटे कपड़े को ठीक कर देती थी।

वो ऊँगली में बंधा धागा,
वो “सुई में धागा डाल दो बेटा” वाली आवाज़,
और फिर आंखों में
थोड़ा धुंध, थोड़ा अपनापन —
सब आज भी याद आता है राजू।

अब तो रेडीमेड ज़माना है,
कपड़े फटते नहीं —
क्योंकि लोग बदल जाते हैं उससे पहले।

पर दादी की वो डिब्बी,
जिसमें धागे से ज़्यादा ममता रखी होती थी,
शायद किसी पुराने संदूक में
अब भी हमें बुला रही है।

अरे राजू,
चल न...
दादी की वो डिब्बी ढूंढें —
शायद उसमें
अब भी एक धागा हमारे लिए रखा हो।

नोट:अगर पसंद आए तो comment लिखें और दोस्तों को शेयर करें 



टिप्पणियाँ

लड़की थोड़ा सिंपल है गाल में डिंपल है

"पढ़िए वकील साहब की मजेदार शायरी कविता एक नए अंदाज में" vakil Saheb ki kavita पढ़ें हिंदी में

👉 डिंपल वाली शायरी 💖 | Dimple Girl Shayari in Hindi

एक खास अंदाज में पढ़ें FUNNY टकला शायरी LINES । जोरदार ठहाके वाली शायरी एक खास अंदाज में

BEST SHOES SHAYRI जूता वाली शायरी PADHE HINDI ME

A से Z नारी श्रृंगार कविता | Beautiful & Romantic Shayari on Nari Beauty

Bachpan-Ki-Kavita दादा जी की बंदूक पढ़ें पचपन की कभी न भूलने वाली मिठास वाली कविता

Romantic Shayari । पालक–मेथी रोमांटिक शायरी | Valentine’s Day Funny Love Shayari Hindi

फटाफट सैड शायरी /FATAFAT SHAYRI PADHE IN HINDI

Attitude-Kavita । चले आते हैं मुँह उठाकर,और चले जाते हैं सर झुकाकर,

बोलो कितना पढ़े हो?" – BAHOOT HI MAJEDAAR Funny Shayari | फनी शायरी PADHE HINDI ME