बचपन की यादें और मोबाइल पर शायरी | Hindi Shayari

बचपन की यादें और मोबाइल पर शायरी | Hindi Punch Shayari

पढ़ें बचपन की गलियों, खेल और मोबाइल पर मजेदार और दर्दभरी शायरी। हिंदी Shayari जो यादें और हँसी-खुशी दोनों दिल में जगाए।

 "नया ज़माना, नया धंधा"

बचपन की गलियों में, हँसी ठिठोली खेल,
अब तो मोबाइल ने, बाँध दिए सब जेल।

कंचे, गिल्ली, पतंग की, भूली सब पहचान,
स्क्रीन की दुनिया में, खोया बचपन-गान।

दादी-नानी सो गईं, कहानी भी सोई,
AI की आवाज़ में, वही मिठास ना होई।

किताबों की महक अब, रह गई बस याद,
PDF ने छीन ली, कागज़ की खुशबू-साद।

सपनों की परछाईं, सोई मन के गाँव,
जगाना होगा फिर से, सच्चे रिश्ते भाव।

स्मार्टफोन हो साथी, पर जीवन का मूल,
माटी की महक से ही, रहे हमारा मूल।

मोहल्ले की चौपालें, अब ग्रुप चैट में बदलीं,
आवाज़ें इंसानों की, अब बस नोटिफ़िकेशन निकलीं।

बरसात में भीगना था, कागज़ की नाव बनानी,
अब बारिश की तस्वीरें, बस insta पर लगानी।

राखी के धागों में, जो अपनापन मिलता था,
अब online order से, वो जज़्बा भी सिलता था।

ज़िंदगी की असली किताब, अब खुलती ही कहाँ है,
Password के ताले में, हर रिश्ता कैद यहाँ है।

बचपन की गलियों का वो मेला कहाँ,
कंचे, पतंगें और खेलों का झमेला कहाँ।


मोबाइल ने छीन ली हँसी और कहानी,
अब बचपन की यादें ही रह गईं निशानी।



राकेश प्रजापति 



टिप्पणियाँ

लड़की थोड़ा सिंपल है गाल में डिंपल है

"पढ़िए वकील साहब की मजेदार शायरी कविता एक नए अंदाज में" vakil Saheb ki kavita पढ़ें हिंदी में

👉 डिंपल वाली शायरी 💖 | Dimple Girl Shayari in Hindi

एक खास अंदाज में पढ़ें FUNNY टकला शायरी LINES । जोरदार ठहाके वाली शायरी एक खास अंदाज में

BEST SHOES SHAYRI जूता वाली शायरी PADHE HINDI ME

A से Z नारी श्रृंगार कविता | Beautiful & Romantic Shayari on Nari Beauty

Bachpan-Ki-Kavita दादा जी की बंदूक पढ़ें पचपन की कभी न भूलने वाली मिठास वाली कविता

फटाफट सैड शायरी /FATAFAT SHAYRI PADHE IN HINDI

बोलो कितना पढ़े हो?" – BAHOOT HI MAJEDAAR Funny Shayari | फनी शायरी PADHE HINDI ME

THODA ALAG ANDAAJ ME PADHE SPECIAL KAVITA इंडिया के शहरों के नाम का कमाल KI कविता

Romantic Shayari । पालक–मेथी रोमांटिक शायरी | Valentine’s Day Funny Love Shayari Hindi