कांच का चांद - KANCH KA CHAND शायरी पढ़ें एक खास अंदाज में बेहद खूबसूरत चंद लाइन

 
KANCH KA CHAND SHAYRI PADHE BEST LINE KE SATH


कांच का चांद


हक़ीक़त का चांद तो
हर शाम छत पर मिल जाता है,
मासूम-सा, ठंडा-सा,
बचपन की कहानियों जैसा।

पर कांच का चांद...
वो छत पर नहीं मिलता,
वो नज़रों में तैरता है,
तेरे और मेरे बीच 
किसी ख़्वाब सा झिलमिलाता है
वो टूटी ख़ामोशी में चमकता है,
जैसे छन-छन के कोई बूंद
यादों की छत से गिर रही हो
हर गिरती बूंद — तेरे नाम की हो।

उसमें तेरी हँसी की चमक है,
मेरे ख़तों की नमी है,
उसमें वो पल भी हैं
जब तू रूठी थी और मैं चुप था।

कांच का चांद —
ना छू सकता हूं,
ना पास बुला सकता हूं,
बस रात भर उसे देखता हूं...
जैसे तुझे सोचते हुए जागता हूं।

कभी लगे तो हाथ बढ़ा लेना,
पर याद रखना —
ये चांद शीशे का है,
टूट गया... तो हम भी बिखर जाएंगे।
– राकेश प्रजापति

टिप्पणियाँ

लड़की थोड़ा सिंपल है गाल में डिंपल है

"पढ़िए वकील साहब की मजेदार शायरी कविता एक नए अंदाज में" vakil Saheb ki kavita पढ़ें हिंदी में

👉 डिंपल वाली शायरी 💖 | Dimple Girl Shayari in Hindi

एक खास अंदाज में पढ़ें FUNNY टकला शायरी LINES । जोरदार ठहाके वाली शायरी एक खास अंदाज में

BEST SHOES SHAYRI जूता वाली शायरी PADHE HINDI ME

A से Z नारी श्रृंगार कविता | Beautiful & Romantic Shayari on Nari Beauty

Bachpan-Ki-Kavita दादा जी की बंदूक पढ़ें पचपन की कभी न भूलने वाली मिठास वाली कविता

Romantic Shayari । पालक–मेथी रोमांटिक शायरी | Valentine’s Day Funny Love Shayari Hindi

दिल तो दिल है 💔 | दिल को छू लेने वाला दर्द भरा गाना | सच्चे प्यार की अधूरी कहानी | हिंदी सैड सॉन्ग । Romantic Shayari

Attitude-Kavita । चले आते हैं मुँह उठाकर,और चले जाते हैं सर झुकाकर,

फटाफट सैड शायरी /FATAFAT SHAYRI PADHE IN HINDI