BEST । MOTIVATIONAL KAVITA । मोटिवेशनल शायरी कविता

BEST MOTIVATIONAL KAVITA। मोटिवेशनल शायरी कविता


HINDI ME PADHE BEST MOTIVATIONAL KAVITA
बदलना सीख

समय के साथ तू चलना सीख
बहारों सा बदलना सीख
पहुंच जाएगा मंजिल तक
पहले खुद को बदलना सीख

हर ठोकर से सबक लेता चल
हर ग़लती में सच देखता चल
छांव की चाह ना कर हरदम
कभी धूप में भी जलना सीख

जो रोके तुझे, उसे रास्ता दे
जो टूटे अंदर, उसे हौसला दे
तक़दीर भी झुक जाएगी एक दिन
बस खुद यक़ीन रखना सीख

समय के साथ तू चलना सीख
बहारों सा बदलना सीख
पहुंच जाएगा मंज़िल तक
पहले खुद को बदलना सीख

बहारों सा खिल जाएगा तू
हर मुश्किल में संभालना सीख
जहां ज़रूरत पड़े वहां झुक जाना
गिरगिट-सा रंग बदलना सीख

दुनिया नहीं चलती सीधे उसूलों से
थोड़ा समझदारी से चाल चलना सीख
हर मोड़ पे मिलेगा कोई नया चेहरा
चेहरों के पीछे का सच पढ़ना सीख

गीदड़ भाग जाएंगे सारे,
तू शेरों जैसा लड़ना सीख।
डर को आँखों में आँख डाल कर देख,
हौसलों से दहाड़ना सीख।

तक़दीर क्या चीज़ है यार,
तू किस्मत से टकराना सीख।
मौत का कफ़न बांधकर चल
हर डर से आंख मिलाना सीख
मौत भी आकर लौट जाएगी,
चिताओं सा तू जलना सीख।

तक़दीर को दोष देना छोड़,
अब तक़दीर को बदलना सीख।
जो तुझपे हंसे थे कल तक,
उन्हें आज निगाहों से गिराना सीख।

समय के साथ तू चलना सीख
बहारों सा बदलना सीख
पहुंच जाएगा मंजिल तक
पहले खुद को बदलना सीख

**राकेश प्रजापति



टिप्पणियाँ

लड़की थोड़ा सिंपल है गाल में डिंपल है

"पढ़िए वकील साहब की मजेदार शायरी कविता एक नए अंदाज में" vakil Saheb ki kavita पढ़ें हिंदी में

👉 डिंपल वाली शायरी 💖 | Dimple Girl Shayari in Hindi

एक खास अंदाज में पढ़ें FUNNY टकला शायरी LINES । जोरदार ठहाके वाली शायरी एक खास अंदाज में

BEST SHOES SHAYRI जूता वाली शायरी PADHE HINDI ME

A से Z नारी श्रृंगार कविता | Beautiful & Romantic Shayari on Nari Beauty

Romantic Shayari । पालक–मेथी रोमांटिक शायरी | Valentine’s Day Funny Love Shayari Hindi

Bachpan-Ki-Kavita दादा जी की बंदूक पढ़ें पचपन की कभी न भूलने वाली मिठास वाली कविता

दिल तो दिल है 💔 | दिल को छू लेने वाला दर्द भरा गाना | सच्चे प्यार की अधूरी कहानी | हिंदी सैड सॉन्ग । Romantic Shayari

Attitude-Kavita । चले आते हैं मुँह उठाकर,और चले जाते हैं सर झुकाकर,

फटाफट सैड शायरी /FATAFAT SHAYRI PADHE IN HINDI