ingagement Wali बेस्ट शायरी इन हिंदी,| सैड शायरी बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के लिए”
"इंगेजमेंट प्यार वाली शायरी बेस्ट लव शायरी"
ओ मेरे अल्ला,
सुनो प्यार का हल्ला।
कहीं पे चूड़ी खनके,
कहीं भी पायल छनके।
कहीं बजे शहनाई,
कोई ले अंगड़ाई।
कोई पहनाए चूड़ी कंगन,
कोई पहनाए छल्ला।
ओ मेरे अल्ला,
सुनो प्यार का हल्ला।
दिल में ख्वाब महके,
रातें रंगों में बहके।
सज जाएं गलियां सारी,
खुशियों से घर की बारी।
पलकों पे सपने जुल्फें,
होंठों पे मीठी बातें।
सर से तेरे खिसक रहा है
ये साड़ी का पल्ला
ओ मेरे अल्ला,
रखना मोहब्बत का सिला।
छू ना सके कोई दूरी,
साथ रहे हर खुशी पूरी।
तेरी रहमतों का जाला,
बुन दे प्यार का हल्ला।
ओ मेरे अल्ला,
सुनो प्यार का हल्ला।
कोई पहनाए चूड़ी कंगन,
कोई पहनाए छल्ला।
**राकेश प्रजापति**
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें